Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तान में मैच फिक्सिंग का मामला गहराया (लीड-1)

लाहौर, 27 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान में विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगने के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख एजाज बट्ट के एक ताजा बयान ने यहां मैच फिक्सिंग के मामले को संगीन रूप दे दिया है।

बट्ट ने कहा है कि उनके देश के दो क्रिकेटर मैच फिक्सिंग में शामिल थे लेकिन अभी उनका नाम सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। उनके इस बयान के बाद पाकिस्तान के क्रिकेट गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई है। हर तरफ सवाल यही पूछा जा रहा है कि बट्ट की इस बात में सच्चाई कितनी है और अगर यह दावा सच है तो वे दोनों खिलाड़ी कौन हैं?

बट्ट ने शुक्रवार को लाहौर में पत्रकारों से कहा, "ऐसा हो सकता है कि मैच फिक्सिंग चल रही हो लेकिन इसे साबित करना बहुत मुश्किल है। दो खिलाड़ियों के खिलाफ हमारे पास सबूत हैं लेकिन मैं अभी इसे सार्वजनिक नहीं कर सकता।"

स्थानीय समाचार पत्र 'द न्यूज' के अनुसार पीसीबी प्रमुख ने यह नहीं बताया कि ये दोनों खिलाड़ी मौजूदा टीम के हिस्सा हैं या नहीं। बट्ट ने कहा कि उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से इन दोनों खिलाड़ियों के बारे में सबूत मिले हैं।

उधर, पाकिस्तान में मैच फिक्सिंग के मुद्दे से आईसीसी ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। आईसीसी के एक प्रवक्ता का कहना है कि मैच फिक्सिंग के मसले पर उसने पीसीबी के साथ किसी तरह का संपर्क नहीं साधा है।

पाकिस्तानी क्रिकेट में मैच फिक्सिंग से जुड़े इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत कुछ दिन पहले अकमल से हुई। एक मीडिया रिपोर्ट में यह कहा गया था कि आस्ट्रेलिया दौरे पर अकमल मैच फिक्सिंग में शामिल थे। उन पर आरोप है कि अकमल ने सिडनी टेस्ट में जान-बूझकर कई कैच टपकाए जिससे उनकी टीम को एक रोमांचक मैच में हार का सामना करना पड़ा।

इसी मसले पर जब पत्रकारों ने बट्ट से सवाल दागा तो वह अकमल को लेकर थोड़ा रक्षात्मक नजर आए। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। बट्ट ने कहा कि जिन दोनों खिलाड़ियों का वह जिक्र कर रहे हैं, वे फिलहाल टीम का हिस्सा नहीं हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+