Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मीडिया को हॉकी टीम की तैयारी देखने की इजाजत दे खेल मंत्रालय : हरेंद्र

हरेंद्र इस बात का जवाब नहीं दे पाए कि आखिरकार खिलाड़ियों को 'पर्दे' के पीछे क्यों रखा जा रहा है। इससे छुटकारा पाने के लिए हरेंद्र ने खेल मंत्रालय से मीडिया को ध्यानचंद स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति देने की अपील की।

मीडियाकर्मियों ने अभ्यास सत्र को कवर करने को लेकर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण की जमकर आलोचना की है।

गुरुवार को आयोजित पत्रकार सम्मेलन में हरेंद्र ने हॉकी इंडिया के मीडिया सलाहकार अनुपम गुलाटी की मौजूदगी में कहा कि खेलों से जुड़ी संस्थाएं राष्ट्रीय खेल और मीडिया के प्रति इतनी 'गैरसंवेदनशील' कैसे हो सकती हैं।

हरेंद्र और गुलाटी ने कहा कि विश्व कप 28 फरवरी से शुरू हो रहा है लेकिन अभी तक इसे लेकर खबरें प्रकाशित नहीं हो रही हैं। दोनों ने कहा कि मीडिया को अपना काम करने की इजाजत मिलनी चाहिए।

हरेंद्र ने कहा, "मैं मीडिया से इस असुविधा के लिए माफी चाहता हूं। हम सोच सकते हैं कि ऐसी स्थिति में भला हॉकी को कैसे बढ़ावा दिया जा सकता है। मैं खेल मंत्रालय और साई से अनुरोध करता हूं कि वे मीडिया को अपना काम करने की इजाजत दें। हम चाहते हैं कि मीडिया के लोग स्टेडियम में आएं और खबरें प्रकाशित करें क्योंकि राष्ट्रीय खेल के लिए यह बहुत जरूरी है। हमें मीडिया के मदद की जरूरत है और हम चाहते हैं कि विश्व कप से जुड़ी खबरों की सकारात्मक रिपोर्टिग हो।"

हरेंद्र ने कहा कि कोचों और खिलाड़ियों को मीडिया के साथ संपर्क बनाने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन उनकी भी अपनी मजबूरियां हैं। प्रतिबंध अगर ऊपर से ही लगा हो तो भला कोई उसका उल्लंघन कैसे कर सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+