समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 21 वर्षीय कुमारतासविलि अपने स्लेड पर नियंत्रण खो बैठे और हादसे का शिकार हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन वह बच नहीं सके।
इस हादसे के बाद प्रशिक्षण सत्र को तत्काल रद्द कर दिया गया। शीतकालीन ओलंपिक के दौरान हादसे में पहली बार किसी एथलीट की मौत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।