कोटला पर नहीं लगेगा प्रतिबंध
नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली का फिरोजशाह कोटला मैदान 2011 में होने वाले विश्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता के मैचों के आयोजन से वंचित होने से बच गया है। इसकी एवज में जुर्माने के तौर पर उसे 15,000 डॉलर रुपये देने होंगे।
यह जानकारी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सूत्रों ने आईएएनएस को दी है। इसके मुताबिक आईसीसी ने विशेषज्ञों का एक दल गठित करने का फैसला किया है जो विश्व कप के लिए कोटला के पिच की तैयारियों पर निगरानी रखेगा।
ज्ञात हो कि भारत और श्रीलंका के बीच कोटला मैदान पर खेला गया पांचवां मैच बीच में ही रद्द कर दिया गया था। मैच रैफरी एलन हर्स्ट ने अपनी रिपोर्ट में पिच को एकदिवसीय मैच के लायक नहीं बताया था। आईसीसी ने इस मसले पर बीसीसीआई को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसके बाद से कोटला पर एक से दो वर्ष तक का प्रतिबंध लगाए जाने की आशंका जताई जा रही थी।
आईसीसी के महाप्रबंधक डेविड रिचर्डसन और मुख्य मैच रैफरी रंजन मदुगले ने हर्स्ट की रिपोर्ट के आधार पर ही यह ताजा फैसला लिया।
आईसीसी के अध्यक्ष डेविड मोर्गन ने भी पिछले दिनों संकेत दिए थे कि कोटला पर प्रतिबंध नहीं लगेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications