स्वदेश लौटी टोगो फुटबाल टीम, राष्ट्रीय शोक
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक स्वदेश वापसी पर हजारों लोगों ने रविवार रात को लोम हवाई अड्डे पर अपनी टीम की अगुआई की। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक खुद प्रधानमंत्री गिल्बर्ट हूंगबो ने टीम का स्वागत किया।
हवाई अड्डे पर मौजूद लोगों ने आतंकवादी हमले को झेलकर लौटे अपने खिलाड़ियों का शांतिपूर्वक स्वागत किया। कुछ लोगों की आंखों में हालांकि आंसू देखे जा सकते थे। टीम के साथ हमले में मारे गए टीम के दो सदस्यों के ताबूत भी पहुंचे।
प्रधानमंत्री हूंगबो ने इस 'दुख भरा दिन' और 'अफ्रीकी फुटबाल के लिए शर्मनाक स्थिति' बताया। प्रधानमंत्री के आदेश पर ही टोगो टीम को स्वदेश लौटने के लिए कहा गया था। वह अफ्रीका कप ऑफ नेशंस फुटबाल टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए अंगोला गई थी।
कांगो से लगी सीमा के करीब हुए इस हमले में टीम की बस के चालक, सहायक कोच और प्रवक्ता की मौत हो गई। हमले में गोलकीपर कोदजोवी ओबीलाले को गंभीर चोट आई। ओबीलाले का दक्षिण अफ्रीका में ऑपरेशन किया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications