अब महिला हॉकी खिलाड़ियों ने दिखाए विद्रोही तेवर
महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों का आरोप है कि पुरुष और महिला खिलाड़ियों के साथ 'हॉकी इंडिया' भेदभाव कर रही है। हड़ताल करने वाले पुरुष खिलाड़ियों को बकाया राशि का भुगतान कर दिया गया है, मगर जब उन्होंने बकाया के भुगतान की मांग की तो हॉकी इंडिया ने अपनी माली हालत का जिक्र कर भुगतान करने में असमर्थता जता दी।
टीम की कप्तान सुरिंदर कौर ने कहा, "हॉकी इंडिया हमें बकाया राशि का भुगतान नहीं कर रही है जिससे कई गरीब खिलाड़ियों को समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है। विरोध जताने के लिए ही काली पट्टी बांधी है। इतना ही नहीं उन्होंने एक बैंक में खाता भी खोला है जिसमें कोई भी पैसा जमा कर उनकी मदद कर सकता है।"
गौरतलब है कि राष्ट्रमंडल खेल सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्पर्धाओं की तैयारी के लिए साई के इस केंद्र में महिला हॉकी टीम का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है जिसमें 39 खिलाड़ी भाग ले रही हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने गुरुवार से हाथ पर काली पटटी बांधकर अभ्यास करने करना आरंभ कर दिया। उनका कहना है कि यह सिलसिला तब तक जारी रहेगा जब तक कि उनका भुगतान नहीं कर दिया जाता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications