मेलबर्न, 28 फरवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री स्टीफेन स्मिथ ने कहा है कि वह इस सप्ताह अपने भारत दौरे के दौरान अक्टूबर महीने में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों का जायजा लेंगे।
स्मिथ सोमवार को पर्थ से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान वह तीन से 14 अक्टूबर तक नई दिल्ली में होने वाले खेलों पर सरकारी अधिकारियों से चर्चा करेंगे और विश्व हॉकी कप में आस्ट्रेलियाई टीम के प्रदर्शन का अवलोकन करेंगे।
समाचार पत्र 'एज' ने स्मिथ के हवाले से लिखा है, "मैं संबंधित भारतीय मंत्रियों से राष्ट्रमंडल खेलों की योजना के बारे में बातचीत करना चाहता हूं। मैं राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़ी कुछ सुविधाओं का भी निरीक्षण करूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।