Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 140 रनों से हराया (लीड-3)

268 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम 37.3 ओवरों में 127 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। पाकिस्तान की ओर से कप्तान मोहम्मद यूसुफ (58), नवेद उल हसन (27) और कामरान अकमल (16) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके।

इसके अलावा सलामी बल्लेबाज सलमान बट्ट (2), यूनुस खान (0), उमर अकमल (0), शोएब मलिक (2), शाहिद अफरीदी (9), मोहम्मद आमेर (4) और सईद अजमल (3) ने बुरी तरह निराश किया।

यूसुफ ने 94 गेंदों की अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया जबकि नवेद ने निडर होकर मेजबान गेंदबाजों की खबर ली। नवेद ने 22 गेंदों पर दो छक्के और एक चौका लगाया।

आस्ट्रेलिया की ओर से क्लिंट मैके ने तीन विकेट लिए जबकि डगलस बोलिंगर और नेथन हारित्ज को दो-दो सफलताएं मिली। पीटर सिडल और शेन वॉटसन ने एक-एक विकेट झटका।

इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति के बाद छह विकेट के नुकसान पर 267 रन बनाए।

मेजबान टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज वॉटसन ने सर्वाधिक 69 रन बनाए जबकि ब्रिस्बेन में खेले गए पहले मैच में पहले मैच में शतक लगाने वाले कैमरून व्हाइट ने 55 रनों का योगदान दिया।

इसके अलावा सलामी बल्लेबाज शॉन मार्श के बल्ले से भी 41 रन निकले। कप्तान रिकी पोंटिंग (13) ने निराश किया लेकिन माइकल क्लार्क (25)और माइकल हसी (29) ने संक्षिप्त किंतु उपयोगी पारियां खेलीं।

वॉटसन ने अपनी 71 गेंदों की पारी के दौरान नौ चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने मार्श के साथ पहले विकेट के लिए 100 रन जोड़े। मार्श ने 60 गेंदों पर चार चौके लगाए।

व्हाइट ने अपनी छवि के अनुरूप खेलते हुए 58 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का लगाया। विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हेडिन 14 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 27 रन बनाकर नाबाद लौटे।

पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज आमेर ने तीन विकेट झटके जबकि अफरीदी को दो सफलता मिली। उमर गुल एक विकेट लेने में सफल रहे।

पांच मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम ने 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। उसने शुक्रवार को ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेले गए पहले मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से पराजित किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+