आस्ट्रेलियाई टीम को खतरा नहीं, भारत दौरे पर जाएगी
आतंकवादी संगठन अल कायदा से जुड़े एक संगठन द्वारा भारत में होने वाले खेल आयोजनों में हिस्सा लेने वाली टीमों पर हमले की धमकी दिए जाने के बाद से एचए ने एहतियात के तौर पर अपनी टीम की भारत रवानगी रोक दी थी।
एचए ने रविवार को जारी अपने बयान में कहा, "हमें सभी सूत्रों से खबर मिल रही है। हमें कहा गया है कि आयोजन करने वाले देश की सुरक्षा एजेंसियां विश्व कप में हिस्सा लेने वाली टीमों को सुरक्षा प्रदान करने में पूरी तरह सक्षम हैं। हमने खतरों की सभी संभावनाओं पर विचार किया है और यह पता लगा है कि हमारी टीम को भारत में किसी प्रकार का कोई सीधा खतरा नहीं है।"
बयान के मुताबिक, "आस्ट्रेलियाई हॉकी टीम 2010 हॉकी विश्व कप के लिए भारत दौरे पर जाएगी।" इस टीम ने 2004 में आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए पाकिस्तान में आयोजित चैम्पियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने इंकार कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications