Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कभी बल्ला खरीदने के लिए पैसे नहीं होते थे : यूसुफ

मौजूदा पाकिस्तानी टीम के कप्तान यूसुफ उन चंद बल्लेबाजों में शामिल हैं जिन्होंने टेस्ट और एकदिवसीय दोनों में छाप छोड़ी है। उन्होंने अब तक खेले 86 टेस्ट मैचों में 53.94 की बेहतरीन औसत से 7,336 रन बनाए हैं जबकि 278 एकदविसीय मैचों में उनके नाम 9,543 रन दर्ज हैं।

स्थानीय समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' को दिए साक्षात्कार में यूसुफ ने कहा, "मैं बहुत गरीब परिवार में पैदा हुआ था। हम लोग टेनिस बॉल से खेला करते थे। हमारे पास बल्ला और गेंद खरीदने के लिए पैसे नहीं होते थे। हम गलियों और सड़कों पर क्रिकेट खेला करते थे।"

अपने गरीबी के दिनों को याद करते हुए यूसुफ ने कहा, "मेरे पिता रेलवे में मजदूरी करते थे और हमें दो कमरों वाला एक सरकारी घर मिला था। परंतु हमारा बड़ा परिवार था और हम लोग बहुत मुश्किल से इस घर में रहा करते थे। मेरी मां गृहिणी थीं जो हमारे लिए बहुत मेहनत करती थीं।"

यूसुफ ने कहा कि उन्हीं की तरह पाकिस्तान में ज्यादातर क्रिकेटर गरीब परिवारों और इलाकों से आते हैं। उन्होंने कहा, "ज्यादातर क्रिकेटर गरीब इलाकों से आते हैं। मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों होता है। पाकिस्तान एक गरीब देश है और यहां ज्यादातर लोग गरीब हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+