Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंका को हरा भारत फाइनल में पहुंचा (राउंडअप)

लंबे समय बाद भारत ने आज शानदार क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन किया। पहले तो उसने श्रीलंका की टीम को महज 213 रनों पर रोका और फिर उसकी ओर से रखे गए 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उसने दो विकेट गंवाकर 104 गेंदें शेष रहते यह जीत दर्ज की। जहीर खान को उनकी कसी हुई गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

जीत के बाद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा, "पिछले 12 महीनों में यह हमारा सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षण था। जहीर और सुदीप त्यागी ने अच्छी गेंदबाजी की। अमित मिश्रा ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की। उनकी गेंदों में बहुत बदलाव देखने को मिला।"

उन्होंने कहा, "बल्लेबाजी के मोर्चे पर दिनेश कार्तिक ने शानदार शुरुआत दी। विराट कोहली के प्रदर्शन में भी स्थिरता झलकने लगी है।"

श्रीलंका के कप्तान कुमार संगकार ने कहा, "पहले बल्लेबाजी करने का हम फायदा नहीं उठा पाए। हम सिर्फ रन बटोरने के चक्कर में रहे और विकेट गंवाते रहे। हमें पता है कि हमारी बल्लेबाजी इससे मजबूत है।"

भारत की ओर से विराट कोहली (नाबाद) और सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने 71-71 रन बनाए जबकि वीरेंद्र सहवाग के स्थान पर गंभीर के साथ पारी की शुरुआत करने आए दिनेश कार्तिक ने 48 रन बनाए।

कार्तिक के रूप में 89 के योग पर भारत का पहला विकेट गिरा। वह 48 रन बनाकर थिलन तुषारा की गेंद पर कुमार संगकारा के हाथों लपके गए। उन्होंने इस तेज पारी के दौरान 40 गेंदों का सामना किया और नौ चौके लगाए। गंभीर के साथ पहले विकेट के लिए उन्होंने 89 रन जोड़े।

गंभीर के रूप में भारत का दूसरा विकेट गिरा। मैदान पर जम चुके गंभीर थिसिरा परेरा की गेंद पर वेलेगेदरा को कैच थमा बैठे। वह जब आउट हुए उस समय भारत का योग 161 रन था। गंभीर ने अपनी इस सधी हुई पारी के दौरान 86 गेंदों का सामना किया और 10 चौके लगाए।

कार्तिक के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली के साथ मिलकर गंभीर ने दूसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़े और भारतीय टीम की जीत का मार्ग प्रशस्त किया। गंभीर के आउट होने के बाद उनके स्थान पर बल्लेबाजी करने आए युवराज सिंह के साथ मिलकर कोहली ने भारत को जीत दिलाई। कोहली ने 68 गेंदों का सामना किया और नौ चौकों की मदद से 71 रन बनाए। पिछले पांच मैचों में कोहली का यह चौथा अर्धशतक था। श्रीलंका की ओर से तुषारा और परेरा सफल गेंदबाज रहे। दोनों ने एक-एक विकेट हासिल किए।

इससे पहले, भारतीय क्रिकेट टीम ने तेज गेंदबाज जहीर खान और स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा की सधी हुई गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंकाई टीम को 213 रनों के मामूली योग पर समेट दिया।

जहीर ने 38 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि मिश्रा ने 40 रन खर्च करते हुए इतनी ही सफलता हासिल की। इसके अलावा भारत की ओर से युवा तेज गेंदबाज सुदीप त्यागी, शांताकुमारन श्रीसंत और युवराज सिंह को एक-एक विकेट मिला। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की ओर से कप्तान संगकारा ने सर्वाधिक 68 रनों का योगदान दिया जबकि सूरज रांडीव ने 56 रन बनाए। रांडीव ने एकदिवसीय मैचों में अपना पहला अर्धशतक लगाया।

संगकारा ने 78 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके लगाए जबकि रांडीव ने 76 गेंदों पर पांच चौके लगाए। रांडीव ने 28 रन बनाने वाले थिलन तुषारा के साथ आठवें विकेट के लिए 59 रन जोड़े। इससे पहले उन्होंने कप्तान के साथ सातवें विकेट के लिए 59 रन जोड़े थे।

इसके अलावा चोट के बाद टीम में वापसी करने वाले विस्फोटक सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने 33 रन बनाकर अपनी टीम को मजबूती देने का प्रयास किया। दिलशान ने कप्तान संगकारा के साथ दूसरे विकेट के लिए तूफानी अंदाज में 42 रन जोड़े थे।

बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद शतक लगाने वाले उपुल थरंगा (0) और उसी मैच में थरंगा के साथ 200 रनों की साझेदारी करने वाले पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने (5) ने निराश किया।

भारत के खिलाफ पिछले मुकाबले में शतक लगाकर अपनी टीम की जीत पक्की करने वाले थिलन समरवीरा (0) से श्रीलंका को अच्छी पारी की उम्मीद थी लेकिन उन्होंने भी निराश किया। थिलिना कन्डम्बी (1) और थिसिरा परेरा (11) भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

श्रीलंकाई टीम लगातार तीन जीत के साथ पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। भारत ने अब तक दो जीत हासिल की है जबकि उसे एक बार हार का भी सामना करना पड़ा है। श्रीलंका ने बांग्लादेश को दो मौकों पर हराया है जबकि एक बार उसने भारत को भी हराया है। भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ जीत मिली थी।

फाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय टीम के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी था। उसका अगला लीग मुकाबला 11 जनवरी को बांग्लादेश के साथ होना है। यह मैच अब महज औपचारिकता रह गई है। फाइनल में भारत का मुकाबला श्रीलंका से बुधवार को होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+