दिल्ली की यातायात व्यवस्था से डरी हुई है कीवी हॉकी टीम
आगामी 28 फरवरी से 13 मार्च तक होने वाले विश्व कप में हिस्सा लेने वाली अन्य 11 टीमों की तरह न्यूजीलैंड की टीम भी दिल्ली के अत्यंत सुरक्षित इलाके में स्थित ली मेरिडियन होटल से दो किलोमीटर दूर मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में अभ्यास के लिए जाती है।
दो किलोमीटर की यह यात्रा कीवी टीम के लिए किसी बुरी सपने की तरह है क्योंकि इस दौरान उसे कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ता है।
कीवी टीम के प्रबंधक केविन मार के मुताबिक अपनी दुरुस्त यातायात व्यवस्था के मशहूर न्यूजीलैंड के विपरीत दिल्ली में स्थिति बिल्कुल भिन्न है क्योंकि यहां कीवी टीम की बस के लिए कोई अलग रास्ता नहीं है।
मेहमान टीम हालांकि भारत की राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था से खुश है। मार ने कहा, "होटल में जबरदस्त सुरक्षा है। खिलाड़ी होटल में काफी सहज महसूस करते हैं। हमें नीचे (होटल के) एक बार ही आना होता लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा में कोई कमी नहीं रहती है।"
उल्लेखनीय है कि अल कायदा से जुड़े एक पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन द्वारा भारत में होने वाले खेल आयोजनों में हिस्सा लेने वाली टीमों पर हमले की धमकी दिए जाने के बाद से हॉकी न्यूजीलैंड ने एहतियात के तौर पर अपनी टीम की भारत रवानगी रोक दी थी। पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक कीवी टीम को सोमवार को भारत पहुंचना था लेकिन यह एक दिन की देरी से मंगलवार को पहुंची।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications