आस्ट्रेलियन ओपन क्वालीईंग टूर्नामेंट से बाहर हुए प्रकाश
प्रकाश 18 जनवरी से शुरू हो रहे ग्रैंड स्लैम के लिए आयोजित क्वालीफाईंग टूर्नामेंट के दूसरे दौर में हार गए। प्रकाश को फ्रांसीसी खिलाड़ी एडवर्ड रोजर वेसेलिन ने सीधे सेटों में 7-5, 6-4 से पराजित किया।
प्रकाश पिछले सात वर्षो से ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता में खेलने के लिए प्रयास जारी रखे हुए हैं। 2002 में वह वाइल्डकार्ड के जरिए अमेरिकी ओपन में खेले थे।
क्वालीफाईंग टूर्नामेंट से भारत के युवा खिलाड़ी और पिछले वर्ष आस्ट्रेलियन ओपन का जूनियर खिताब जीतने वाले युकी भांबरी भी बाहर हो गए हैं। अब एकल मुकाबलों के मुख्य ड्रॉ में भारत के लिए सोमदेव देवबर्मन के रूप में एकमात्र उम्मीद बची है।
अपना पहला ग्रैंड स्लैम खेलने के लिए प्रयासरत भारत के सर्वोच्च वरीय एकल खिलाड़ी सोमदेव अपना मैच शुक्रवार को खेलेंगे। उनकी भिड़ंत जर्मनी के टोबाएस कामके से होनी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications