Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत-दक्षिण अफ़्रीका के बीच वनडे

भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच अब वनडे सिरीज़ शुरू होने जा रही है और रविवार को पहला मैच जयपुर में खेला जाएगा.

मैच से पहले भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि वनडे सिरीज़ में टीम पर कोई दबाव नहीं है.

उनका कहना था कि हालांकि ज़हीर ख़ान, युवराज सिंह और हरभजन सिंह अभी टीम का हिस्सा नहीं है, लेकिन उनकी अनुपस्थिति का टीम के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा. धोनी ने कहा कि इन प्रमुख खिलाड़ियों के अनुपस्थिति में हमें नए खिलाड़ियों को आजमाने का मौक़ा मिलेगा और इन खिलाड़ियों को भी ख़ुद को साबित करने का अच्छा अवसर है.

धोनी ने कहा कि कप्तान स्मिथ के सिरीज़ से हटने के कारण दक्षिण अफ्रीका को उनकी कमी खलेगी.

महेंद्र सिंह धोनी का कहना था,''कोलकाता में हमने शानदार जीत हासिल की है, लेकिन इसके बावजूद हम मेहमान टीम को कम नहीं आंक रहे हैं.''

उनका कहना था कि हाशिम अमला और जैक कालिस अच्छी फॉर्म में हैं और हमें उन्हें जल्दी आउट करने की रणनीति पर काम करना होगा. उन्होंने कहा कि वनडे सिरीज़ में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए हमें अपने क्षेत्ररक्षण में सुधार करना होगा.

धोनी ने कहा कि यदि मैच जीतना है, तो मुश्किल कैच पकड़ने होंगे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+