हॉकी विश्व कप : पाकिस्तान ने जीत के साथ खाता खोला
पाकिस्तान ने दिन के दूसरे मैच में स्पेन को 2-1 से हराया। पाकिस्तान के लिए पहला गोल 29वें मिनट में रेहान बट्ट ने किया। स्पेन के लिए एकमात्र गोल डेविड एलेग्रे ने किया।
एलेग्रे ने 65वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया था लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद उमर भुट्टा ने 67वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को जीत दिला दी।
इस जीत के साथ पाकिस्तान ने अंक तालिका में तीन अंक बटोर लिए हैं। दूसरी ओर, स्पेन की यह दो मैचों में पहली हार है। स्पेन ने रविवार को खेले गए पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 4-2 से हराया था।
विश्व कप में स्पेन पर पाकिस्तान की यह आठवीं और 2002 के बाद पहली जीत है। दूसरी ओर विश्व कप में स्पेन पाकिस्तान के खिलाफ अब तक सिर्फ दो मौकों पर जीत हासिल कर सका है। उसने अंतिम बार पाकिस्तानी टीम को 1998 में हराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications