टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने 48.2 ओवरों में 205 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम ने 48.3 ओवरो में आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
आस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल मार्श ने सर्वाधिक 97 रन बनाए। मार्श को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। इसके अलावा टॉम ट्रिफिट ने भी 50 रनों का योगदान दिया।
पाकिस्तानी टीम ने 25 जनवरी को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज को चार विकेट से पराजित किया था। भारतीय टीम पांचवें स्थान पर रही। उसे क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।