खेलों की स्थाई समिति की बैठक के दौरान सोते देखे गए बट्ट
समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक स्थाई समिति ने बुधवार को बट्ट और पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी वसीम बारी को आस्ट्रेलिया में टीम के खराब प्रदर्शन पर चर्चा के लिए बुलाया था लेकिन बट्ट को इस दौरान झपकी लेते देखा गया।
पत्र ने सिंध प्रांत के खेल मंत्री मोहम्मद अली शाह के हवाले से लिखा है, "बट्ट को उस समय सोते देखा गया, जब समिति के अध्यक्ष जमाल दास्ती हमें संबोधित कर रहे थे। दास्ती इससे बेहद नाराज हो गए और उन्होंने बट्ट को इस्तीफा देने को कह दिया।"
पीसीबी के मुख्य संरक्षक और देश के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खासमखास माने जाने वाले बट्ट पर दास्ती की इस बात का जरा भी असर नहीं हुआ और वह बैठक के बाद बड़े आराम से अपनी कार में बैठे और घर चले गए।
उधर, पाकिस्तानी समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' ने खबर दी है कि पीसीबी का खाते में गंभीर वित्तीय अनियमितता देखे जाने के बाद दास्ती ने स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान को पीसीबी से जुड़े सभी खाते सील करने का निर्देश जारी कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications