आस्ट्रेलियन ओपन : अंतिम-8 में पहुंचे जोकोविक और डेवीडेंको (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पोलैंड के खिलाड़ी लुकास कुबोटोंडे को 6-1, 6-2, 7-5 से हराने के साथ जोकोविक ने अपने दूसरे आस्ट्रेलियन ओपन खिताब की ओर एक और सफल कदम बढ़ा लिया है।
विश्व के तीसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जोकोविक ने मेलबर्न पार्क में अब तक 18 जीत हासिल की है। ग्रैंड स्लैम मुकाबलों में यह उनकी 70वीं जीत है। मेलबर्न पार्क में उन्हें अब तक चार बार हार का सामना करना पड़ा है।
दूसरी ओर, अंतिम-8 दौर में जगह बनाने के लिए डेवीडेंको ने पिछले वर्ष मेलबर्न पार्क में सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाले स्पेन के फर्नाडो वर्दास्को को कड़े संघर्ष के बाद पराजित किया।
पिछले छह महीनों में एटीपी सर्किट में सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले डेवीडेंको ने सोमवार को पांच सेट तक चले कड़े मुकाबले में वर्दास्को को 6-2, 7-5, 4-6, 6-7, 6-3 से हराया।
उधर, चीन की महिला टेनिस खिलाड़ी ली ना भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। ली ने सोमवार को डेनमार्क की केरोलिन वोजनिएस्की को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से पराजित किया।
विश्व की 17वीं वरीय खिलाड़ी ली ने अमेरिकी ओपन फाइनल खेलने वाली वोजनिएस्की को एक भी मौके पर खुद पर हावी नहीं होने दिया। यही कारण है कि अपने आक्रामक खेल के लिए मशहूर वोजनिएस्की सिर्फ तीन विनर्स लगा सकीं।
अगले दौर में ली का सामना अमेरिका की वीनस विलियम्स से होगा। वीनस ने इटली की खिलाड़ी फ्रांसिस्का शियावोन को कड़े संघर्ष के बाद 3-6, 6-2, 6-1 से हराया।
ली और वीनस के बीच इससे पहले एक भिड़ंत हो चुकी है। ली उसमें विजेता रही थीं। यह मुकाबला बीजिंग ओपन के क्वार्टर फाइनल में दो साल पहले हुआ था।
ली पिछले साल अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची थीं। इसके अलावा वह 2006 में विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में भी पहुंची थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications