बांग्लादेश को चौथा झटका, कप्तान पर दारोमदार (लीड-3)
पारी को संवारने का दारोमदार अब कप्तान सकीबुल हसन के कंधों पर है, जो 25 रन बनाकर नाबाद हैं। खबर लिखे जाने तक मेजबान टीम ने 25 ओवरों की समाप्ति तक 96 रन बनाए थे। कप्तान ने 38 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके लगाए थे।
बांग्लादेश ने सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल के रूप में अपना तीसरा विकेट गंवाया जबकि रकीबुल हसन 28 रन बनाकर चौथे विकेट के रूप में पेवेलियन लौटे। मुश्फिकुर रहीम सात रन बनाकर पांचवें बल्लेबाज के तौर पर विदा हुए।
इससे पहले, मेजबान टीम ने इमरुल कायेस (9) और मोहम्मद अशरफुल (4) के विकेट गंवाए थे। कायेस को सुदीप त्यागी ने विराट कोहली के हाथों कैच कराया जबकि अशरफुल को शांताकुमारन श्रीसंत ने बोल्ड किया।
बांग्लादेश टीम का पहला विकेट 10 और दूसरा 15 रन के कुल योग पर गिरा। तमीम को आशीष नेहरा ने 60 रन के कुल योग पर पेवेलियन की राह दिखाई। रकीबुल का विकेट 67 और मुश्फिकुर का विकेट 95 रन पर गिरा।
भारतीय टीम रविवार को अपने तीसरे लीग मैच में श्रीलंका को हराकर फाइनल में पहुंच चुकी है। भारतीय टीम ने अब तक तीन मैच खेले हैं, जिनमें से दो में उसकी जीत हुई है। उसने श्रीलंका और बांग्लादेश को हराया है जबकि एक बार श्रीलंका के हाथों उसकी हार हुई है।
श्रीलंकाई टीम तीन शुरुआती मैच जीतकर पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी थी। इस लिहाज से भारत के लिए यह मैच एक तरह से अभ्यास जैसा है। इस मैच के लिए भारतीय टीम ने अनुभवी तेज गेंदबाज जहीर खान को आराम देते हुए आशीष नेहरा से गेंदबाजी कराने का फैसला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications