आईपीएल-3 : पाकिस्तान के एक भी खिलाड़ी के लिए नहीं लगी बोली
तीसरे संस्करण के लिए पाकिस्तान के कुल 11 खिलाड़ी मैदान में थे लेकिन आठ में से एक भी फ्रेंचाइजी टीम ने उन्हें अपने साथ जोड़ने की इच्छा नहीं जाहिर की। यहां तक की ट्वेंटी-20 टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी को भी खरीददार नहीं मिला।
इस बार नीलामी में पाकिस्तान के मोहम्मद आमेर, अफरीदी, सईद अजमल, मिस्बाह उल हक, सोहेल तनवीर, उमर अकमल, उमर गुल, कामरान अकमल, राणा नवेद उल हसन, इमरान नजीर और अब्दुल रज्जाक मैदान में थे।
आईपीएल के तीसरे संस्करण के लिए 13 स्थानों के लिए कुल 67 खिलाड़ियों की नीलामी मुंबई में संपन्न हुई। नीलामी में शामिल एकमात्र भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ को किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने 250,000 डॉलर में अपने साथ जोड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications