Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जोहांसबर्ग टेस्ट : इंग्लैंड को संभालने में जुटे कोलिंगवुड और बेल (लीड-1)

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने वाली इंग्लैंड टीम की अग्रिम पंक्ति को मेजबान टीम के तेज गेंदबाज मोर्न मोर्कल ने बुरी तरह झकझोर दिया था लेकिन इसके बाद पॉल कोलिंगवुड और इयान बेल ने संयम के साथ खेलते हुए टीम को मजबूती देने का प्रयास किया।

टीम के सबसे वरिष्ठ बल्लेबाज कोलिंगवुड 55 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 44 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि बेल 45 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 19 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे। दोनों बल्लेबाज पांचवें विकेट के लिए नाबाद 61 रन जोड़ चुके हैं।

इंग्लैंड ने 39 रन के कुल योग पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे। मोर्कल ने एलिस्टर कुक (21), जोनाथन ट्रॉट (5) और केविन पीटरसन (7) के विकेट लिए जबकि डेल स्टेन ने कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस (0) को चलता किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+