Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारतीय क्रिकेट टीम की तेज शुरुआत (लीड-7)

खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने पांच ओवरों की समाप्ति तक बिना कोई विकेट खोए 36 रन बना लिए थे। सलामी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक 20 और उनके साथी गौतम गंभीर 16 रन बनाकर खेल रहे थे। कार्तिक ने चार और गंभीर ने तीन चौके लगाए हैं।

इससे पहले, भारतीय क्रिकेट टीम ने तेज गेंदबाज जहीर खान और स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा की सधी हुई गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंकाई टीम को 213 रनों के मामूली योग पर समेट दिया।

जहीर ने 38 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि मिश्रा ने 40 रन खर्च करते हुए इतनी ही सफलता हासिल की। इसके अलावा भारत की ओर से युवा तेज गेंदबाज सुदीप त्यागी, शांताकुमारन श्रीसंत और युवराज सिंह को एक-एक विकेट मिला। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की ओर से कप्तान कुमार संगकारा ने सर्वाधिक 68 रनों का योगदान दिया जबकि सूरज रांडीव ने 56 रन बनाए। रांडीव ने अपना पहला अर्धशतक लगाया।

संगकारा ने 78 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके लगाए जबकि रांडीव ने 76 गेंदों पर पांच चौके लगाए। रांडीव ने 28 रन बनाने वाले थिलन तुषारा के साथ आठवें विकेट के लिए 59 रन जोड़े। इससे पहले उन्होंने कप्तान के साथ सातवें विकेट के लिए 59 रन जोड़े थे।

इसके अलावा चोट के बाद टीम में वापसी करने वाले विस्फोटक सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने 33 रन बनाकर अपनी टीम को मजबूती देने का प्रयास किया। दिलशान ने कप्तान संगकारा के साथ दूसरे विकेट के लिए तूफानी अंदाज में 42 रन जोड़े थे।

बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद शतक लगाने वाले उपुल थरंगा (0) और उसी मैच में थरंगा के साथ 200 रनों की साझेदारी करने वाले पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने (5) ने निराश किया।

भारत के खिलाफ पिछले मुकाबले में शतक लगाकर अपनी टीम की जीत पक्की करने वाले थिलन समरवीरा (0) से श्रीलंका को अच्छी पारी की उम्मीद थी लेकिन उन्होंने भी निराश किया। थिलिना कन्डम्बी (1) और थिसिरा परेरा (11) भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

श्रीलंकाई टीम लगातार तीन जीत के साथ पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। भारत ने अब तक एक जीत हासिल की है जबकि उसे एक बार हार का भी सामना करना पड़ा है। श्रीलंका ने बांग्लादेश को दो मौकों पर हराया है जबकि एक बार उसने भारत को भी हराया है। भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ जीत मिली है।

फाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय टीम के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। उसका अगला लीग मुकाबला 11 जनवरी को बांग्लादेश के साथ होना है। इस मैच के लिए भारत ने दो परिवर्तन किए हैं। वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह को आराम दिया गया है जबकि उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और मिश्रा मैदान में उतरे। इस मैच के लिए त्यागी को भी अंतिम 11 में जगह दी गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+