Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शतकीय साझेदारी के बाद पेवेलियन लौटे जडेजा (लीड-5)

जडेजा का विकेट 166 रन के कुल योग पर गिरा। उन्होंने 64 गेंदों का सामना किया। वीरेंद्र सहवाग का विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए जडेजा ने जबरदस्त इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करते हुए रैना के साथ छठे विकेट के लिए 106 रन जोड़े।

खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 38 ओवरों की समाप्ति तक छह विकेट खोकर 177 रन बना लिए थे। रैना 87 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 67 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि हरभजन सिंह ने सात रन बनाए थे। रैना ने 66 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।

भारतीय टीम ने 47 रन के कुल योग पर सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर, शानदार फार्म में चल रहे विराट कोहली, युवराज सिंह और कप्तान महेंद्र सिंह धौैनी के विकेट गंवा दिए थे। सहवाग 27 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 42 रन बनाकर नुवान कुलसेकरा की गेंद पर कुमार संगकारा के हाथों लपके गए। उस समय भारत का कुल योग 60 रन था।

गंभीर एक रन के कुल योग पर कुलसेकरा की गेंद पर बोल्ड हुए जबकि कोहली का विकेट चार रन के कुल योग पर गिरा। गंभीर खाता भी नहीं खोल सके जबकि पिछले मैच में शतक लगाने वाले कोहली सिर्फ दो रन बना सके।

कोहली का विकेट चनाका वेलेगेदारा के खाते में गया। युवराज का विकेट 16 रन के कुल योग पर गिरा। वह भी बिना कोई रन बनाए पेवेलियन लौटे। धौनी 19 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 14 रन बनाकर कुलसेकरा की गेंद पर संगकारा के हाथों आउट हुए। धौनी का विकेट 47 रन के कुल योग पर गिरा।

भारतीय टीम में सहवाग, जहीर खान और हरभजन सिंह की वापसी हुई है जबकि दिनेश कार्तिक, अमित मिश्रा और सुदीप त्यागी को बाहर बैठना पड़ा है। दूसरी ओर, श्रीलंकाई टीम ने एक परिवर्तन किया है। सुरंग लकमल के स्थान पर तेज गेंदबाज कुलसेकरा को अंतिम-11 में जगह दी गई है।

इस श्रंखला में दोनों टीमों ने तीन-तीन मैच जीते। श्रीलंका ने जहां दूसरे लीग मुकाबले में भारत को पांच विकेट से हराया था, वहीं भारत ने पांचवें मुकाबले में श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर हिसाब बराबर किया था। बांग्लादेश की टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी।

दोनों टीमों के बीच यह 121वां मुकाबला है। किन्हीं दो देशों के बीच खेले गए मैचों की यह सर्वाधिक संख्या है। आस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच 120 तथा पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच अबतक 119 मैच खेले गए हैं।

तटस्थ आयोजन स्थलों पर भारत का पलड़ा भारी रहा है। श्रीलंका के साथ तटस्थ स्थान पर उसने 40 मैच खेले हैं, जिनमें से 19 में उसे जीत मिली है जबकि 11 में हार। तटस्थ स्थान पर खेले गए अंतिम 12 मैचों में भारत को आठ में जीत मिली है।

बांग्लादेश में खेले गए मैचों में श्रीलंकाई टीम का पलड़ा भारी रहा है। यहां भारत और श्रीलंका के बीच अब तक कुल पांच मैच हुए हैं, जिनमें से तीन में श्रीलंकाई टीम की जीत हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+