श्रीलंका के 40 ओवर में 7 विकेट पर 182 रन (लीड-5)
श्रीलंकाई टीम ने अब तक उपुल थरंगा (0), तिलकरत्ने दिलशान (33), माहेला जयवर्धने (5), थिलन समरवीरा (0), थिलिना कन्डम्बी (1) और थिसिरा परेरा (11) के विकेट गंवाए हैं। कप्तान कुमार संगकारा 78 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 68 गेंदों की कप्तानी पारी खेलने के बाद आउट हुए। संगकारा के रूप में श्रीलंकाई टीम को सातवां झटका लगा।
श्रीलंकाई टीम को पहला झटका सुदीप त्यागी ने दिया था। त्यागी द्वारा सलामी बल्लेबाज थरंगा को आउट करने के कुछ समय बाद जहीर खान ने खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे सलामी बल्लेबाज दिलशान को भी चलता किया।
पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार नाबाद शतक लगाने वाले थरंगा एक रन के कुल योग पर त्यागी की गेंद पर दिनेश कार्तिक के हाथों लपके गए। थरंगा खाता भी नहीं खोल सके।
इसके बाद 42 रन के कुल योग पर जहीर ने दिलशान को गौतम गंभीर के हाथों कैच कराया। दिलशान ने 17 गेंदों की विस्फोटक पारी के दौरान आठ चौकों की मदद से 33 रन बनाए।
दिलशान की विदाई के कुछ समय बाद 60 रन के कुल योग पर जहीर ने माहेला जयवर्धने को और 61 के कुल योग पर शांताकुमारन श्रीसंत ने थिलन समरवीरा को चलता किया।
पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शतक लगाकर फार्म में वापस लौटने वाले जयवर्धने पांच रन बनाकर विराट कोहली के हाथों कैच हुए जबकि श्रीसंत ने समरवीरा को खाता भी नहीं खोलने दिया।
समरवीरा के आउट होने के बाद दबाव में खेल रहे कन्डम्बी को जहीर खान ने कार्तिक की मदद से रन आउट किया। इसके बाद 84 रन के कुल योग पर परेरा भी अमित मिश्रा के शिकार बने। मिश्रा ने उन्हें युवराज सिंह के हाथों कैच कराया।
खबर लिखे जाने तक श्रीलंकाई टीम ने 40 ओवरों की समाप्ति तक सात विकेट के नुकसान पर 182 रन बना लिए थे। सूरज रांडीव 64 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 43 रन बनाकर खेल रहे जबकि थिलन तुषारा ने 31 गेंदों पर 16 रन बनाए थे।
शानदार फार्म में दिख रही श्रीलंकाई टीम लगातार तीन जीत के साथ फाइनल में पहुंच चुकी है। भारत ने अब तक एक जीत हासिल की है जबकि उसे एक बार हार का भी सामना करना पड़ा है। श्रीलंका ने बांग्लादेश को दो मौकों पर हराया है जबकि एक बार उसने भारत को भी हराया है। भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ जीत मिली है।
फाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय टीम के लिए यह मैच जीतना जरूरी है। उसका अगला लीग मुकाबला 11 जनवरी को बांग्लादेश के साथ खेला जाना है।
इस मैच के लिए भारत ने दो परिवर्तन किए हैं। वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह को आराम दिया गया है जबकि उनकी जगह कार्तिक और अमित मिश्रा खेलेंगे। इस मैच के लिए त्यागी को भी अंतिम 11 में जगह दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications