विमान की तंग आंतरिक सज्जा का नतीजा है छेड़छाड़ मामला : अलेमाओ
एलेमाओ ने कहा कि नाइजीरिया के दो खिलाड़ियों सहित उनकी आई-लीग टीम के तीन खिलाड़ियों को मंगलवार रात को हुई तथाकथित छेड़छाड़ संबंधी घटना में जानबूझकर फंसाया गया है।
बुधवार को पणजी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए अलेमाओ ने कहा, "स्पाइस जेट का विमान बस की तरह है। उसकी आंतरिक सज्जा बेहद तंग है। हर कोई दुर्घटनावश एक दूसरे को छूता रहता है। इसमें किसी की बुरी मंशा नहीं होती है। ओदाफा ओकाली ने कभी किसी महिला के साथ छेड़छाड़ नहीं की है। उसकी पत्नी और बच्चे हैं। दुर्घटनावश ही सही परिचारिका से छू जाने के बाद उन्होंने उससे माफी भी मांग ली थी।"
अलेमाओ राज्य में कांग्रेस शासित सरकार में केबिनेट मंत्री भी हैं। हाल ही में वह रात में तटवर्तीय इलाकों में विदेशी महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार संबंधी घटनाओं की भारी आलोचना के कारण चर्चा में रहे हैं।
अलेमाओ ने कहा, "इन दिनों तो महिलाओं के बारे में बातचीत करना भी मुश्किल हो गया है। भगवान का शुक्र है कि मेरी कोई महिला सचिव नहीं है।"
अलेमाओ ने कहा कि वह नहीं जानते कि उनके क्लब के खिलाड़ियों के खिलाफ कौन साजिश कर रहा है लेकिन कोई ऐसा जरूर है जो उनके खिलाड़ियों को मानसिक तौर पर परेशान करना चाहता है, जिससे कि वे आने वाले अहम मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन न कर सकें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications