समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ऑटोमोटिव वर्ग में कोरडोबा से ला रियोजा के बीच 355 किलोमीटर के दूसरे चरण के बाद अल-आतियाह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 1:19 मिनट के अंतर से आगे रहे। स्पेन कालरेस सेंज दूसरे स्थान पर रहे।
मोटरसाइकिल वर्ग में फ्रांस के डेविड कास्तेऊ पहले स्थान पर रहे। उनके ही देश के साइरिल डेसप्रेस दूसरे स्थान पर रहे। ट्रकों के वर्ग में रूस के व्लादीमीर चागिन ने बढ़त बनाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।