आस्ट्रेलियाई टीम की खराब शुरुआत (लीड-1)
मेजबान टीम ने 37 रन के कुल योग पर अपने सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन (5) और शॉन मार्श (37) के विकेट गंवा दिए। वॉटसन को मोहम्मद आमेर ने आउट किया जबकि मार्श का विकेट मोहम्मद आसिफ के खाते में गया। वॉटसन का विकेट 16 रन के कुल योग पर गिरा।
खबर लिखे जाने तक मेजबान टीम ने 16 ओवर की समाप्ति तक दो विकेट खोकर 75 रन बना लिए थे। कप्तान रिकी पोंटिग 41 गेंदों पर एक चौके की मदद से 23 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि माइकल क्लार्क ने 16 रन बनाए थे।
इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम निर्धारित 50 ओवरों में 274 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। सलामी बल्लेबाज सलमान बट्ट ने सर्वाधिक 72 रन बनाए जबकि यूनुस खान ने 46 और शाहिद अफरीदी ने 48 रनों का योगदान दिया।
बट्ट ने 81 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके लगाए। लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे यूनुस ने 74 गेंदों की अपनी संयमभरी पारी के दौरान सिर्फ एक चौका लगाया जबकि अफरीदी ने अपनी छवि के अनुरूप ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के जड़े।
इसके अलावा कामरान अमकल ने 34 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 34 रन जोड़े। उमर अकमल के बल्ले से 23 और शोएब मलिक के बल्ले से 28 रन निकले। कप्तान मोहम्मद यूसुफ सिर्फ तीन रन बना सके।
आस्ट्रेलिया की ओर से हरफनमौला खिलाड़ी वॉटसन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 36 रन देकर चार विकेट झटके जबकि क्लिंक मैके को तीन सफलता मिली। डगलस बोलिंगर भी दो विकेट हासिल करने में सफल रहे। पाकिस्तान का एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications