विश्व कप के लिए हाकी टीम की घोषणा, राजपाल होंगे कप्तान
नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। हाकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। राजपाल सिंह को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। विश्व कप 28 फरवरी से शुरू होगा।
टीम के चयन के लिए यहां शनिवार को चयनकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें विश्व कप के लिए 18 सदस्यीय टीम का चयन किया गया।
मीडिया में अटकलें थीं कि राजपाल की जगह प्रभजोत को कप्तान बनाया जा सकता है। हाकी इंडिया के चयनकर्ताओं ने हालांकि राजपाल को कप्तान के रूप में बरकरार रखा।
कप्तान राजपाल सिंह ने कहा कि अब टीम का ध्यान विश्व कप पर है। हमारी टीम का उद्देश्य बेहतर प्रदर्शन करना और सेमिफाइनल में जगह बनाना है।
चयनकर्ताओं की बैठक में बी.पी. गोविंद, मधु यादव, सीता मेहता के साथ ही सरकार द्वारा नामित अजित पाल और जफर इकबाल मौजूद थे।
टीम इस प्रकार है :
गोलकीपर : अड्रियन डिसूजा, पी.आर.श्रीजेश, डिफेंडर : संदीप सिंह, दिवाकर राम, धनंजय महाधिक, मिड फील्डर : गुरबाज सिंह, विक्रम पिल्लई, अर्जन हलप्पा, भारत चिकारा, दानिश मुस्तफा, तुषार खांडेकर, फारवार्ड्स : दीपक ठाकुर, गुरिंदर चांडी, राजपाल सिंह, प्रभजोत सिंह, सरवनजीत सिंह, शिवेंद्र सिंह।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications