समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इस जीत ने चेल्सी के कुल अंकों की संख्या 58 कर दी है। उसने मौजूदा चैम्पियन मैनचेस्टर युनाइटेड की तुलना में दो अंक अधिक जुटा लिए हैं।
दूसरी ओर, आर्सेनल का खिताबी दौड़ लगभग समाप्त हो चुका है क्योंकि वह मैनचेस्टर युनाइटेड से नौ अंक पीछे चल रहा है। बुधवार को उसकी भिड़ंत लिवरपूल के साथ होनी है लेकिन यह मैच जीतकर भी आर्सेनल तालिका में वह स्थान नहीं प्राप्त कर सकता, जिसके बूते वह एक बार फिर खिताबी दौड़ में लौट सके।
बहरहाल, रविवार को बर्मिघम सिटी क्लब ने भी जीत हासिल की। उसने वुल्वरहैम्पटन वांडर्स को 2-1 से हराया। इस हार ने वुल्वरहैम्पटन को रेलीगेशन जोन में ढकेल दिया है जबकि बर्मिघम तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।