आईपीएल के प्रमुख ललित मोदी ने सामाजिक नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर के जरिए शनिवार को यह जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि आईपीएल के पांच मैच हैदराबाद और दो मैच विशाखापत्तनम में होने वाले थे। अब ये सभी सातों मैच महाराष्ट्र स्थानांतरित कर दिए गए हैं।
डेक्कन चार्जर्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच अब 12 मार्च को नवी मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद चार्जर्स की टीम नागपुर में लगातार तीन मैच और फिर वापस डी. वाई पाटिल स्टेडियम में तीन मैच खेलेगी।
आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा सुरक्षा की पूरी गारंटी दिए जाने के बावजूद आईपीएल ने आंध्र प्रदेश में होने वाले मैचों को मुंबई और नागपुर स्थानांतरित कर दिया। सरकार ने डेक्कन चार्जर्स को आईपीएल का बहिष्कार करने को भी कहा था।
इस बीच चार्जर्स के सूत्रों की ओर से कहा गया है कि उन्हें इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई सूचना नहीं दी गई है। सूत्रों का कहना है कि सिर्फ आईपीएल के उद्घाटन मैच का स्थान बदला है और अन्य मैचों के बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।