बेंगलुरु में 19 फरवरी से शुरू हो रही एक दिवसीय श्रृंखला के पहले दो मैचों के लिए पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी और ऑफ स्पिनर नूशीन अल खादिर को भी वापस टीम में शामिल किया गया है।
अमिता चोपड़ा टीम की उपकप्तान होंगी वहीं रीमा मल्होत्रा, सुलक्षणा नाइक और स्नेहल प्रधान को टीम में शामिल नहीं किया गया है।
इंग्लैंड की टीम यहां पांच अंतर्राष्ट्रीय एक दिवसीय मैच खेलेगी वहीं दोनों टीमों के बीच तीन ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय एक दिवसीय मैच भी खेले जाएंगे। इंग्लैंड की टीम रविवार को बेंगलुरु पहुंच चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।