Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टेस्ट में भारत की बादशाहत बरक़रार

भारत ने नागपुर में मिली हार का बदला चुकाते हुए दक्षिण अफ़्रीका को कोलकाता टेस्ट में एक पारी और 58 रनों से हराकर टेस्ट में बादशाहत बरक़रार रखी है.

भारत को ईडन गार्डन्स पर अंतिम दिन जीत के लिए सात विकेट की ज़रूरत थी जो भज्जी, अमित मिश्रा और इशांत शर्मा ने भारत की झोली में डाल दिए.

इस तरह टेस्ट रैंकिंग में 124 रेटिंग अंकों के साथ भारत नंबर एक पर और दक्षिण अफ़्रीका 120 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है. इस जीत की वजह से भारत एक अप्रैल तक भी नंबर वन पर ही रहेगा और उसे पौने दो लाख डॉलर की इनामी राशि दी जाएगी.

वैसे इस जीत के बावजूद हाशिम आमला सभी को प्रभावित करने में क़ामयाब रहे. उन्होंने शृंखला में 494 रन बनाए. उन्हें मैन ऑफ़ द मैच और मैन ऑफ़ द सिरीज़ का सम्मान दिया गया.

दक्षिण अफ़्रीका ने दिन की शुरुआत स्कोर को तीन विकेट पर 115 रन से आगे बढ़ाकर की.

ऐशवेल प्रिंस ने हाशिम आमला का पूरा साथ दिया और दोनों ने मिलकर 43 रन जोड़े.

इस पूरे दौरान भारतीय गेंदबाज़ विकेट के लिए तरसते रहे. ज़हीर ख़ान भी माँसपेशी में खिंचाव के चलते नहीं खेलने उतरे इससे भी इस दौरान भारतीय गेंदबाज़ी थोड़ी कमज़ोर लगी.

भज्जी की घूमती गेंदें

मगर उसके बाद 158 रनों के स्कोर पर प्रिंस हरभजन की एक गेंद को परखने से चूक गए और उनका कैच इशान्त शर्मा ने पकड़ लिया.

फिर हाशिम आमला एक सिरे से विकेट पर जैसे खूँटा गाड़कर बैठ गए मगर दूसरा छोर सँभालने के लिए कोई नहीं मिला.

हरभजन और अमित मिश्रा ने दक्षिण अफ़्रीकी बल्लेबाज़ी की बखिया उधेड़ दी.

प्रिंस के जाने के बाद आए एबी डिविलियर्स को तीन के स्कोर पर मिश्रा ने एलबीडब्ल्यू आउट किया.

विकेट से स्पिनरों को मिल रही मदद साफ़ थी क्योंकि उसके बाद हरभजन सिंह ने जेपी ड्युमिनी और डेल स्टेन को विकेट के सामने ही जा पकड़ा और दोनों एलबीडब्ल्यू आउट क़रार दिए गए.

आमला का शतक

हाशिम आमला अब भी दूसरे छोर से लगे हुए थे और उन्होंने इस दौरे पर बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए एक और शतक ठोंक दिया. इस तरह दो टेस्टों की इस सिरीज़ में आमला जब भी खेलने उतरे तो शतक लगाकर ही माने.

ऐसा लगा जैसे कि भारतीय गेंदबाज़ों के पास आमला का कोई तोड़ ही नहीं हो.

इस दौरान आमला का पूरा साथ दिया वेन पार्नेल ने और दोनों ने मिलकर टीम का स्कोर 250 तक पहुँचाया. तब तक असरहीन रहे इशांत शर्मा की एक गेंद को पार्नेल सँभाल नहीं सके और हरभजन को कैच थमा दिया.

इसके बाद पॉल हैरिस को भी इशांत शर्मा ने स्लिप में दिनेश कार्तिक के हाथों लपकवा दिया. दक्षिण अफ़्रीका को पारी की हार टालने के लिए अब भी 83 रनों की ज़रूरत थी.

अंतिम विकेट के तौर पर आए मॉर्ने मॉर्कल ने आमला का साथ बख़ूबी निभाया. उन्होंने लगभग सवा घंटों तक भारत को जीत के लिए तरसाया.

दोनों ने लगभग सवा सौ गेंदों का सामना किया और दोनों ने 25 रन जोड़े.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+