वुड्स की 19वीं प्रेमिका का पता लगा
वेबसाइट 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' के मुताबिक 42 वर्ष की एम्मा रॉटरहम को वुड्स ने चुप रहने के लिए 50 हजार डॉलर दिए थे लेकिन वह अपनी बेटियों के दबाव के कारण वह चुप नहीं रह सकीं। एम्मा की दो बेटियां हैं। एक की उम्र 16 और दूसरी की 25 वर्ष है।
एम्मा ने वेबसाइट के माध्यम से खुलासा किया है कि वुड्स के साथ उसका बहुत करीबी रिश्ता रहा है। उसने सबूत के तौर पर वेबसाइट के सामने कई मोबाइल संदेश रखे हैं, जिनके माध्यम से वुड्स ने अपने प्रेम का इजहार किया है।
एम्मा के मुताबिक पत्नी एलिन नार्डेग्रेन को अपने संबंधों का पता चलने के बाद भी वुड्स ने उसे कई संदेश भेजे हैं। एम्मा ने कहा है कि वुड्स बहुत अच्छे प्रेमी हैं लेकिन आज वह उनके लिए दुखी हैं क्योंकि वह मुसीबत मे हैं।
इससे पहले 18 महिलाएं वुड्स के साथ विवाहेत्तर संबंधों की बात स्वीकार कर चुकी हैं। इन संबंधों के कारण वुड्स का वैवाहिक जीवन लगभग खत्म हो गया है।
पत्नी एलिन अपने दो बच्चों के साथ उनसे दूर रह रही हैं और कई प्रमुख प्रायोजकों ने उनके साथ करार खत्म कर लिए हैं। वुड्स इन दिनों अमेरिका में अपना इलाज करा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications