आस्ट्रेलियन ओपन : पेस, सानिया जीते, भूपति को मिली हार
गुरुवार को मेलबर्न पार्क स्टेडियम में भूपति और बेलारूस के मैक्स मिर्नी की चौथी वरीय जोड़ी को पुरुषों को युगल मुकाबलों में जर्मनी के माइकल कोल्हमैन और फिनलैंड के जार्को नेमिनेन के हाथों 4-6,
4-6 से हार मिली।
दूसरी ओर, पेस और उनके जोड़ीदार चेक गणराज्य के लुकास डुल्ही ने जीत के साथ शुरुआत की। यह जोड़ी 2009 में फ्रेंच और अमेरिकी ओपन का खिताब जीत चुकी है।
पेस और डुल्ही ने अपने पहले दौर के मुकाबले में चेक गणराज्य के लियोस फ्रींडेल और डेविड स्कॉट को सीधे सेटों में 6-3, 6-1 से पराजित किया। पेस-डुल्ही अगले दौर में अर्जेटीना के लुकास अर्नाल्ड केर और रोमानिया के होरिया तेकाउ से भिड़ेंगे।
महिलाओं के युगल वर्ग में सानिया और उनकी जोड़ीदार स्पेन की वर्जिनिया रुआनो पास्क्वेल भी जीत हासिल करने में सफल रहीं।
सानिया और पास्क्वेल ने इंडोनेशिया की यायुक बासुकी और जापानी किमिको डेट क्रुमन को 6-4, 6-2 से हराया। अगले दौर में इस जोड़ी की भिड़ंत इटली की तातियाना गारबिन और स्विट्जरलैंड की तिमिया बैकसिंज्की से होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications