भोजनकाल तक बांग्लादेश ने बनाए 21 रन (लीड-2)
चटगांव, 18 जनवरी (आईएएनएस)। भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही टेस्ट श्रृखला के पहले मैच के दूसरे दिन सोमवार को भारत की पहली पारी के 243 रनों के जवाब में बांग्लादेशी टीम ने भोजनकाल तक बिना किसी क्षति के 21 रन बना लिए थे।
स्थानीय जौहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में भारत की पारी के 243 रनों पर सिमटने के बाद बांग्लादेश के दोनों सलामी बल्लेबाजों तमीम इकबाल और इमरुल कायेश ने बगैर कोई जोखिम उठाए संभलकर शुरुआत की। भोजनकाल तक इकबाल 21 और कायेश बगैर कोई रन बनाए नाबाद थे।
इससे पहले भारतीय टीम की पहली पारी 243 रनों पर सिमट गई। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने नाबाद 105 रन बनाए। पहले दिन के स्कोर आठ विकेट पर 213 रनों से आगे खेलते हुए भारतीय टीम को दूसरे दिन ईशांत शर्मा के रूप में नौवां झटका लगा। ईशांत एक रन बनाकर शहादत हुसैन का शिकार बन गए।
दूसरे छोर पर पुछल्ले बल्लेबाजों की मौजूदगी की वजह से सचिन ज्यादा से ज्यादा रन जोड़ने की जुगत में थे। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 44वां शतक जड़ा। वह खेल के पहले दिन 76 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर नाबाद लौटे थे। भारत को एस. श्रीसंत के रूप में आखिरी झटका लगा। वह बांग्लादेशी कप्तान शकीबुल हसन की गेंद पर पेवेलियन लौटे। श्रींसत भी केवल एक ही रन बना सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications