इस्तीफा देंगे दक्षिण अफ्रीकी टीम के सहायक कोच
टीम के कोच मिकी आर्थर द्वारा इस्तीफा देने के एक दिन बार सीएसए ने माइक प्रॉक्टर की अध्यक्षता में काम कर रही चयन समिति को बर्खास्त कर दिया था।
भारत दौरे के लिए कोरी वान जायल को टीम का प्रबंधक नियुक्त किया गया है। जायल के अलावा बार्नेस और बल्लेबाजी कोच केपलर वेसेल्स टीम के साथ भारत जाएंगे।
जायल को सीएसए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेराल्ड मजोला के साथ फिलहाल टीम के चयन का भी अधिकार सौंपा गया है। मजोला चयन समिति के कार्यकारी समन्वयक हैं।
समाचार पत्र 'इंडिपेंडेंट ऑनलाइन' ने अपनी रिपोर्ट मे लिखा है कि दक्षिण अफ्रीकी टीम के पूर्व तेज गेंदबाज बार्नेस को जायल ने भारत दौरे के बाद कार्यकारी कोच के तौर पर काम करने का प्रस्ताव दिया था लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक बार्नेस कुछ शर्तो के पूरा होने की शर्त पर ही कार्यकारी कोच का काम संभालने को तैयार हैं। वह 2003 से ही टीम के सहायक कोच बने हुए हैं और इससे नाराज भी हैं। इन्हीं सब बातों के कारण बार्नेस भारत दौरे के बाद सहायक कोच का पदभार त्याग देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications