चण्डीगढ़ में पहला मैराथन रविवार को
इस में दिल्ली के मैराथन रिकार्डधारी 77 वर्षीय हृदय रोग विशेषज्ञ आशीष रॉय भी भाग ले रहे हैं। बुजुर्ग रॉय अभी तक 100 मैराथनों में भाग ले चुके हैं और रविवार को 101वें मैराथन में भाग लेने का रिकार्ड भी कायम करेंगे।
चण्डीगढ़ के गृह सचिव राम निवास ने बताया,"हमें स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी प्रतिक्रियाएं मिली। इंग्लैंड, केन्या, पोलैंड, इथोपिया जैसे देशों के 14 अंतर्राष्ट्रीय मैराथन धावकों ने मैराथन में शामिल होने की स्वीकृति दे दी है।"
उन्होंने कहा, "चण्डीगढ़ में अब प्रत्येक साल मैराथन आयोजित किया जाएगा। यहां बेहतर सड़क, खुशगवार मौसम, प्रदूषण मूक्त वातावरण और खेल-कूद का माहौल होने की वजह से देश में सबसे अच्छा मैराथन संपंन्न होने की उम्मीद है।"
इस मैराथन में फिल्मी सितारे भी जुट रहे हैं जिसमें किरण खेर, गुल पनाग, पूनम ढिल्लन शामिल हैं। इसके अलावा क्रिकेटर कपिल देव और दिनेश मोंगिया भी शामिल होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications