हैती को 30 लाख डॉलर की मदद करेंगे वुड्स
वेबसाइट 'डेली स्टार डॉट को डॉट यूके' ने रैप स्टार रसेल सिमंस के हवाले से लिखा है कि वुड्स ने हैती में चिकित्सक और दवाइयां भेजने के काम में तेजी लाने के लिए यह मदद देने का फैसला किया है।
सिमंस ने कहा, "एक बड़ी राशि मदद के रूप में देने के अलावा वुड्स एक चलित अस्पताल हैती भेजने को लेकर काम कर रहे हैं। वुड्स के अलावा कई अन्य मशहूर हस्तियां इस काम में मदद के लिए सामने आ रही हैं।"
ऐसा माना जा रहा है कि लगभग 18 महिलाओं के साथ अवैध संबंधों का खुलासा होने के बाद मुश्किलों में घिरे वुड्स इन दिनों दक्षिण अफ्रीका में रह रहे हैं।
वुड्स की पत्नी एलिन नार्डेग्रेन जहां अपने बच्चों के साथ उनसे दूर चली गई हैं वहीं उनके कई प्रायोजकों ने उनसे नाता तोड़ लिया है। इस कारण वुड्स अपनी छवि सुधारने के लिए अच्छे कार्यो में धन खर्च करना चाहते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications