Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रोमांचक जीत के साथ टीम इंडिया ने बचाया टेस्ट 'ताज' (लीड-7)

भज्जी ने 59 रन देकर पांच विकेट झटके तथा युवा स्पिनर अमित मिश्रा और तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने उनके कदम से कदम मिलाते हुए क्रमश: तीन और दो सफलताएं अर्जित कीं। इस जीत के साथ भारतीय टीम न सिर्फ दो मैचों की यह श्रृंखला 1-1 से बराबर करने में सफल रही बल्कि उसने सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेस्ट टीम का ताज भी अपने पास बनाए रखा है।

नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मिली एक पारी और छह रनों की हार के बाद उसका यह ताज खतरे में दिखाई दे रहा था। भारत से यह ताज हासिल करने के लिए दक्षिण अफ्रीका को यह कोलकाता टेस्ट ड्रॉ कराना था लेकिन बल्लेबाजों के अथक प्रयास के बावजूद दक्षिण अफ्रीकी टीम अंतिम दिन का खेल खत्म होने से पांच मिनट पहले 289 रनों के कुल योग पर पेवेलियन लौट गई।

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ईशांत ने 250 रन के कुल योग पर ही दक्षिण अफ्रीकी टीम का आठवां विकेट झटक लिया था। पॉल हैरिस (4) नौवें विकेट के रूप में 264 के कुल योग पर पेवेलियन लौट थे लेकिन इसके बाद मोर्न मोर्कल (12) और हाशिम अमला ने अंतिम विकेट के लिए लगभग 20 ओवरों तक बल्लेबाजी की।

इस दौरान दोनों के बीच 25 रनों की साझेदारी हुई। अंत में हरभजन ने मोर्कल को पगबाधा आउट करके दक्षिण अफ्रीकी की मैच बचाने की 'जिद' समाप्त की। अमला के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीका के पुछल्ले बल्लेबाज किसी भी कीमत पर हथियार डालने को तैयार नहीं थे लेकिन दिन के अपने आखिरी ओवर में आखिरकार हरभजन ने मोर्कल को अपने स्पिन की जाल में फंसा ही लिया।

अमला 394 गेंदों पर 16 चौकों की मदद से 127 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारतीय टीम को आठवां विकेट हासिल करने के लिए भी एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ा था। वायने पार्नेल आठवें विकेट के रूप में पेवेलियन लौटे थे। पार्नेल का विकेट 250 रन के कुल योग पर गिरा जबकि मेहमान टीम ने अपना सातवां विकेट 180 रन पर ही गंवा दिया था।

पार्नेल ने 64 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 22 रन बनाए। उनके और अमला के बीच नौवें विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी हुई। बारिश और खराब रोशनी के कारण खेल रोके जाने तक मेहमान टीम ने चौथे दिन तीन विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए थे।

पांचवें दिन मेहमान टीम ने पार्नेल और मोर्कल के अलावा एश्वेल पिं्रस (23), अब्राहम डिविलियर्स (3), जीन पॉल डुमिनी (6) और डेल स्टेन (1) का विकेट गंवाया। भारतीय टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 643 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी थी। भारत को कुल 347 रनों की बढ़त मिली थी। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 296 रन बनाए थे।

अमला को 'मैन ऑफ द मैच' तथा 'मैन ऑफ द सीरीज' पुरस्कार से नवाजा गया। अमला ने इस श्रृंखला में अपने अब तक के करियर का श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीन शतक लगाए। इसमें नागपुर टेस्ट में खेली गई 253 रनों का नाबाद पारी भी शामिल है। कोलकाता टेस्ट मैच में अमला दोनों पारियों में शतक लगाने में सफल रहे। उन्होंने पहली पारी में 114 रन बनाए थे। अमला ने दो टेस्ट मैचों की तीन पारियों में दो बार नाबाद रहते हुए कुल 524 रन बटोरे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+