आईपीएल में जगह दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पर्दाफाश
चण्डीगढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक (आर्थिक अपराध शाखा) बलजीत चढ्ढा ने आईएएनएस को बताया, "हमने सटजियन नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह खिलाड़ियों और क्लबों के बीच संपर्क बनाने का काम करता रहा है। इस गिरोह में एक महिला-रजविंदर बरार भी शामिल रही है। हम उसे पकड़ने की कोशिश में जुटे हैं।"
पुलिस के मुताबिक आरोपी युवा खिलाड़ियों को आईपीएल और अन्य क्षेत्रीय ट्वेंटी-20 टूर्नामेंटों के लिए टीम में जगह दिलाने का लालच दिया करता था। इसके बदले वह खिलाड़ियों से मोटी रकम वसूला करता था।
एक युवा क्रिकेटर-कुणाल ने बरार के माध्यम से सटजियन को सात लाख रुपये दिए। बरार ने उसे अमेरिका का वीजा दिलाने का वादा किया था लेकिन उसका आवेदन खारिज कर दिया गया। इसके बाद बरार ने कुणाल को कहा कि वह उसे ब्रिटेन भेजने की व्यवस्था करेगी लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकी।
30 वर्षीया बरार पंजाब के शमराला शहर की निवासी है और चण्डीगढ़ के पॉश सेक्टर-2 में रहती है। एक पुलिस अधिकारी ने पहचान जाहिर नहीं होने की शर्त पर बताया, "बरार के क्षेत्र के कई प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क हैं। वह प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंटों के लिए टीम में जगह दिलाने के नाम पर पंजाब के कई युवाओं को विदेश भेज चुकी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications