"एटीट्यूड" के मुख्य पृष्ठ पर प्रकाशित हुई हैं।
वेबसाइट 'बीबीसी स्पोर्ट्स' के मुताबिक एंडरसन को इस पत्रिका के लिए निर्वस्त्र तस्वीरें खिंचवाने का कोई अफसोस नहीं है। इसे वह सही मानते हैं। वेबसाइट ने एंडरसन के हवाले से लिखा है, "क्रिकेट जगत में भी कई समलैंगिक खिलाड़ी हैं। ऐसे में एक समलैंगिक पत्रिका के लिए तस्वीरें खिंचवाना गलत नहीं है। इसे सकारात्मक रूप से लिया जाना चाहिए।"
एंडरसन का मानना है कि वह यह अच्छी तरह जानते थे कि निर्वस्त्र तस्वीरें खिंचवाने को लेकर उनकी खासी आलोचना होगी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने यह जोखिम उठाया क्योंकि उन्हें यह सही लगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।