समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार टोगो सरकार के प्रवक्ता पास्कल बोडजोना ने शनिवार को 'अफ्रीका कप ऑफ नेशंस' से हटने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि शुक्रवार के हमले के मद्देनजर सरकार ने यह फैसला किया है।
बोडोजोना ने कहा, "ऐसी परिस्थितियों में हम प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकते। हमारे खिलाड़ी सदमे में हैं।" शुक्रवार के आतंकवादी हमले में दो खिलाड़ियों को गोली लगी थी और बस चालक की मौत हो गई थी।
हमले में टोगो टीम के सहायक कोच और संचार अधिकारी की भी मौत हो गई। गोली लगने से घायल एक खिलाड़ी की हालत नाजुक बताई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।