शानदार फार्म में दिख रही श्रीलंकाई टीम लगातार तीन जीत के साथ फाइनल में पहुंच चुकी है। भारत ने अब तक एक जीत हासिल की है जबकि उसे एक बार हार का भी सामना करना पड़ा है।
श्रीलंका ने बांग्लादेश को दो मौकों पर हराया है जबकि एक बार उसने भारत को भी हराया है। भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ जीत मिली है।
फाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय टीम के लिए यह मैच जीतना अनिवार्य है। उसका अगला लीग मुकाबला 11 जनवरी को बांग्लादेश के साथ खेला जाना है।
इस मैच के लिए भारत ने दो परिवर्तन किए हैं। वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह को आराम दिया गया है जबकि उनकी दिनेश कार्तिक और अमित मिश्रा खेलेंगे। इस मैच के लिए सुदीप त्यागी को भी अंतिम 11 में जगह दी गई है।
दूसरी ओर, श्रीलंकाई टीम में विस्फोटक सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान की वापसी हुई है। दिलशान पारी की शुरुआत करेंगे जबकि बांग्लादेश के खिलाफ पारी की शुरुआत करते वक्त शतक लगाने वाले माहेला जयवर्धने मध्यक्रम में बल्लेबाजी करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*