श्रीलंकाई टीम ने माहेला जयवर्धने सहित 3 स्थानापन्न बुलाए
श्रीलंकाई टीम त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला में शिरकत कर रही है लेकिन सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान सहित कई प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण उसकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। श्रीलंका की बाकी दो टीमें भारत और बांग्लादेश हैं।
वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' के मुताबिक टीम प्रबंधन ने इस आपात स्थिति को देखते हुए माहेला, सलामी बल्लेबाज माहेला उदावते और विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश चांदीमल को बांग्लादेश बुलाया है। क्रिकेट श्रीलंका (एसएलसी) ने प्रबंधन को इसकी इजाजत दे दी है।
चांदीमल के आने से कप्तान कुमार संगकारा को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी से मुक्ति मिल जाएगी और वह अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। खराब दौर से गुजर रहे माहेला को इस श्रृंखला के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था।
इस श्रृंखला में श्रीलंकाई टीम ने अपने दोनों लीग मैच जीते हैं। उसने चार दिसंबर को खेले गए अपने पहले मुकाबले में जहां मेजबान टीम को पराजित किया था मंगलवार को उसने भारतीय टीम को पांच विकेट से हराया। श्रीलंका की जीत में कप्तान संगकारा के अर्धशतक और थिलन समरवीरा के नाबाद शतक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications