फवद और उमर ने पाकिस्तान को संभाला
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने खबर लिखे जाने तक 40 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 149 रन बना लिए थे। एक समय मेहमान टीम ने 76 रनों पर चार विकेट गंवा दिए थे लेकिन उसके बाद उमर और फवद ने अपनी टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया।
फवद ने 47 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके लगाए थे जबकि उमर ने अपनी 98 गेंदों की पारी में इतने ही चौके लगाए हैं। पाकिस्तान ने सलमान बट्ट (0), खालिद लतीफ (0), यूनुस खान (3) और शोएब मलिक (36) के विकेट गंवाए हैं। मलिक ने 62 गेंदों पर तीन चौके लगाए।
आस्ट्रेलिया की ओर से क्लिंट मैके ने दो विकेट लिए हैं जबकि रेयान हैरिस और मिशेल जानसन को एक-एक सफलता मिली है। मेजबान टीम पांच मैचों की श्रृंखला 4-0 से अपने नाम कर चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications