एफ-1 सर्किट में वापसी मेरी सोच से ज्यादा आसान : शूमाकर
वेबसाइट 'यूरो स्पोर्ट डॉट कॉम' के मुताबिक वेलेंसिया स्थित फार्मूला वन रेसिंग ट्रैक पर जारी प्रशिक्षण सत्र के दौरान मर्सिडीज टीम के लिए तीसरा सबसे तेज समय निकालने वाले 41 वर्षीय शूमाकर ने कहा कि वह अपनी वापसी और उसके बाद अपने प्रदर्शन से खुश हैं।
बकौल शूमाकर, "मैं सोचता था कि मेरी वापसी काफी कठिन होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बेशक मैं आज फेरारा टीम के फर्नाडो अलोंसो से बेहतर समय नहीं निकाल पाया लेकिन इसके बावजूद मैं खुश हूं। वक्त के साथ मैं अपनी लय हासिल कर लूंगा।"
शूमाकर ने पिछले वर्ष दिसंबर में एफ-1 सर्किट में वापसी की घोषणा की थी। ऐसी उम्मीद थी कि वह अपनी पुरानी टीम-फेरारी के लिए कार दौड़ाएंगे लेकिन शूमाकर ने रॉस ब्राउन की ब्राउन जीपी टीम के साथ जुड़ना पसंद किया। निको रोसबर्ग शूमाकर के सहयोगी चालक होंगे।
शूमाकर ने कहा कि उनका पूरा ध्यान 14 मार्च से बहरीन में शुरू हो रही विश्व चैम्पियनशिप पर है। उन्होंने कहा, "हमारी कार विश्वस्तरीय है। मुझे आशा है कि हम बहरीन ग्रां पी में ही अंक बटोरने में सफल होंगे। इस काम में मुझे रोसबर्ग पर भी काफी भरोसा है। वह अच्छे चालक और भरोसेमंद सहयोगी हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications