पूरी तरह फिट न होने से वी.वी.एस. लक्ष्मण टीम में शामिल नहीं हो सके। उनके स्थान अंतिम एकादश में स्थान पाने वाले रोहित शर्मा भी सुबह अभ्यास करते समय चोटिल हो गए। इसके बाद नवोदित रिद्धिमान साहा को टीम में शामिल किया गया।
भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि यह नए बल्लेबाज एस.बद्रीनाथ के लिए सुनहरा मौका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।