नैन्स ने गेंद से छेड़छाड़ करने संबंधी अफरीदी की दलीलों को नकारा

By Staff

अफरीदी ने पर्थ में खेले गए एकदिवसीय मुकाबले के दौरान बॉल टेंपरिंग का दोषी पाए जाने के बाद कहा था कि वह अपनी इस हरकत पर शर्मिदा हैं। वह इतना जरूर कहना चाहते हैं कि विश्व की सभी टीमें गेंद के साथ छेड़छाड़ करती हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग की दिल्ली नाइट राइर्ड्स टीम के सदस्य नैन्स ने कहा कि गेंद के साथ छेड़छाड़ किए बगैर भी विकेट हासिल किया जा सकता है।

समाचार पत्र 'द एज' से बातचीत के दौरान नैन्स ने कहा, "यह कोई गुप्त बात नहीं कि हर कोई गेंद की सूरत बदलने का प्रयास करता है लेकिन यह काम सकारात्मक तौर पर किया जाता है। हम गेंद में चमक लाकर यह काम करते हैं। यह पूरी दुनिया में होता है लेकिन अफरीदी जैसा दावा कर रहे हैं वैसा नहीं होता।"

लंबे समय तक काउंटी क्रिकेट खेल चुके नैन्स ने कहा कि वह इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के ऐसे एक भी खिलाड़ी का नाम नहीं जानते, जिसने गेंद की सूरत बदलने के लिए उसके साथ छेड़छाड़ की हो।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, February 2, 2010, 6:44 [IST]
Other articles published on Feb 2, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+