भारतीयों पर हमले से आहत हेडन
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ मैथ्यू हेडन अपने देश में भारतीयों पर हो रहे हमलों से काफ़ी आहत हैं.
उन्होंने अधिकारियों से अपील की है कि वे ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करें.
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले हेडन का कहना है कि ऑस्ट्रेलियाई अच्छे मेज़बान हैं और भारतीयों को अपने देश में स्वागत करने में उन्हें गर्व होता है.
मैथ्यू हेडन ने ऑस्ट्रेलिया में मारे गए भारतीयों के परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की.
एक टीवी चैनल से बातचीत में हेडन ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों पर हुए हमलों की वजह से उन्हें काफ़ी चोट पहुँची है. मैं पीड़ित परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट करता हूँ."
उन्होंने कहा कि एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के रूप में उन्हें भारत आने में गौरव महसूस होता है और भारत उनका दूसरा घर है.
हेडन ने कहा कि इन हमलों के बावजूद ऑस्ट्रेलिया विविधता और बहुसंस्कृति वाला देश है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
