मोदी की ओर से कथित तौर पर खुद को मैच फिक्सिंग में शामिल होना बताए जाने पर क्रेयन्स पिछले कुछ दिनों से लगातार नाराजगी का इजहार कर रहे हैं। वह मोदी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने की तैयारी में हैं।
आस्ट्रेलिया के प्रमुख समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' से बातचीत में क्रेयन्स ने शुक्रवार को कहा, "मोदी का यह बयान कि मैं मैच फिक्सिंग में शामिल था, पूरी तरह गलत है। मोदी के बयान से मुझे निजी और पेशेवर दोनों तरह से नुकसान हुआ है।"
उल्लेखनीय है कि इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) के साथ जुड़े क्रेयन्स हाल ही में इससे नाता तोड़कर क्रिकेट की मुख्यधारा में लौट आए थे। कहा यह भी गया था कि क्रेयन्स को आईसीएल से निकाला गया है। आईसीएल में वह चण्डीगढ़ लायंस के कप्तान थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।